किसान नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपते लोग
- फोटो : संवाद
भाकियू टिकैत के महासचिव हसीब अहमद का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभ्रद टिप्पणी करते एक वीडियो वायरल हुआ। किसानों की सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने अभ्रद टिप्पणी की। इस मामले में भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं हसीब अहमद ने भी माफी मांगी ली है।
बुधवार देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें हसीब अहमद कह रहे हैं कि हम सरकारें बनाते हैं और बिगाड़ते हैं। इसके बाद उन्होंने पीएम पर अभद्र टिप्पणी की। वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर रामपुर के भाजपा नेता शानू ने सिविल लाइन थाने में देर रात हसीब अहमद पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
शानू ने कहा कि हसीब अहमद ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। वीडियो वायरल होने के बाद हसीब अहमद ने क्षमा मांग ली है। सिविल लाइन कोतवाल शरद पंवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वीडियो की जांच कराई जा रही है।