मंडी धनौरा। नगर के एक मोहल्ले में घर के बाहर खड़े मां-बेटे पर नशे में धुत दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। दबंगों पर महिला के साथ छेड़खानी करने व भय फैलाने के लिए फायरिंग का भी आरोप है। महिला का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला के दूसरे पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले व अन्य धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को उसकी मां व भाई घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी दबंगों ने नशे में धुत होकर उसकी मां के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मां व भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हवाई फायरिंग भी की। मोहल्ले वालों के आने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने बिजेंद्र सिंह, शूरवीर सिंह, गजराज सिंह, नोनू के खिलाफ हत्या की कोशिश, छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-