फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गैस पाइप लाइन के अधिकारी पर हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गैस पाइप लाइन की देख रेख करने सिकंदपुर पट्टी गांव गए एचपीसीएल से जुड़े सहायक प्रबंधक प्रवीण पटेल पर चार लोगों ने हमला कर दिया। घायल सहायक प्रबंधक ने अस्पताल में अपना प्राथमिक उपचार कराया है। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस कारणों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

एचपीसीएल कंपनी के जियोग्राफिकल एरिया मैनेजर दुर्गा शशिधर ने घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एचपीसीएल की कंपनी महारत्न के सहायक प्रबंधक प्रवीण पटेल 12 फरवरी की सुबह 11 बजे सिकंदरपुर पट्टी के गांव के नजदीक पाइप लाइन देखने के लिए गए थे। इस बीच जैतिया गांव निवासी अंशु और उसके तीन साथियों ने सहायक प्रबंधक पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान गाली देते हुए हमलावरों ने प्रवीण को जान से मारने की धमकी दी। हमले के दौरान प्रवीण पटेल के पैर, हाथ, गाल और सिर पर चोटें आई है। पुलिस ने अंशु और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। इस बारे में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की विवेचना पंडित नगला चौकी प्रभारी विनीत कुमार को दी गई है। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें