बिलारी के सहसपुर गांव में गैस की भूमिगत पाइप लाइन कटने के बाद निकट में खड़ी फायर बिग्रेड-संवाद
बिलारी। सहसपुर में मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग के किनारे शनिवार शाम जेसीबी से नाले की खोदाई करते समय टोरेंट गैस कंपनी की भूमिगत गैस पाइप लाइन कटने से खलबली मच गई। इससे हाईवे पर यातयात थम गया। गैस कंपनी के अधिकारियों ने तत्काल गैस की आपूर्ति रुकवाकर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।
मुरादाबाद से कुंदरकी, बिलारी, सहसपुर आदि में हाईवे किनारे होते हुए टोरेंट गैस कंपनी की भूमिगत गैस पाइप लाइन जा रही है। सहसपुर गांव में डी पॉल स्कूल के निकट पुराने पेट्रोल पंप की भूमि को मुरादाबाद के एक व्यापारी ने खरीद लिया है। व्यापारी द्वारा इस खरीदी भूमि में अपना निर्माण शुरू करने से पहले राजमार्ग के पूरब की साइड में नाला बनवाने के लिए जेसीबी से खोदाई कराई गई। बृहस्पतिवार शाम लगभग सवा पांच बजे जेसीबी द्वारा खोदाई करते समय टोरेंट गैस कंपनी की भूमिगत गैस पाइप लाइन कट गई।
पाइप लाइन कटते ही तेज आवाज के साथ गैस निकली शुरू हो गई और अंधेरा छाने लगा। आस पास के इलाके में गैस की दुर्गंध पहुंचते ही लोगों में खलबली मच गई। निकट में ही नारायण फार्म हाउस का संचालन करने वाले जूनियर शिक्षक संघ के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जगत नारायण शर्मा ने टोरेंट गैस कंपनी के अधिकारियों को फोन करके गैस पाइप लाइन फटने की सूचना दी।
बिलारी के सहसपुर गांव में गैस की भूमिगत पाइप लाइन कटने के बाद निकट में खड़ी फायर बिग्रेड-संवाद
बिलारी के सहसपुर गांव में गैस की भूमिगत पाइप लाइन कटने के बाद निकट में खड़ी फायर बिग्रेड-संवाद