उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जंघई-वाराणसी रेलखंड पर लोहता, चौखंडी और सेवापुरी स्टेेशनों पर नान इंटरलाकिंग के चलते गरीब रथ और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन दिन निरस्त रहेगी।
वहीं मुरादाबाद से गुजरने वाली चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। इसमें अर्चना, पंजाब मेल, मालदा टाउन और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शामल हैं। ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए जंघई-वाराणसी सेक्शन पर ट्रैक की मरम्मत के कारण एक सप्ताह तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
आज से फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस बहाल ः कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन दिन प्रतिदिन बदतर होता जा रहा है। रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को तो 15 फ रवरी तक निरस्त कर दिया है। इनमें से फैजाबाद-दिल्ली एक्स. को पुन: बहाल किया जा रहा है। फैजाबाद-दिल्ली एक्स. (14205) 22 दिसंबर से फैजाबाद से और 14206 दिल्ली से 23 दिसंबर से चलने लगेगी।
कौन ट्रेन किस दिन रहेगी निरस्त
वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ (22407) 22, 25 और 27 दिसंबर को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ (22408) 23, 26 और 28 दिसंबर को निरस्त रहेगी। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14257) 22, 24 और 27 दिसंबर को निरस्त रहेगी। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14258) 23 और 27 दिसंबर को निरस्त रहेगी
इनका बदला रहेगा रूट ः राजेंद्र नगर टर्मिनल-जम्मूतवी, अर्चना एक्सप्रेस (12355 ) 24 से 27 दिसंबर तक और जम्मूतवी-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस (12356) 21 से 25 दिसंबर को वाराणसी-जफराबाद-शाहगंज अकबरपुर-फैजाबाद जंक्शन-बाराबंकी-लखनऊ होकर चलेगी।
मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (13429) 23 दिसंबर को और आंनद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13430) 24 को दिसंबर को बारास्ता वाराणसी-जफराबाद-शाहगंज-अकबरपुर-फैजाबाद होकर चलेगी।
हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल (13005 और 13006 ) 21 और 27 दिसंबर को काशी विश्वनाथ (14257) 23, 25, 26, 28 दिसंबर और काशी विश्वनाथ (14258 ) 22, 24, 25, 27 दिसंबर को वाराणसी-जफराबाद- सुलतानपुर- निहालगढ़- लखनऊ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।