फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangster Deepak Boxer: पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी, हाथ लगा दलाल का फोन, सऊदी अरब के लोगों से भी संपर्क में था

Sat, 08 Apr 2023 05:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मेक्सिको से गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने का मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के हाथ दलाल का मोबाइल लगा है। दलाल सऊदी अरब के लोगों से भी संपर्क में था। 
विज्ञापन
deepak pahal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के टॉपटेन गैंगस्टरों में शामिल दीपक बॉक्सर का फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने वाल महफूज खान का मोबाइल पुलिस के हाथ लग गया है। जिसके जरिये पुलिस को पता चला है कि सऊदी अरब संपर्क कई देशों के लोग महफूज के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने उसकी तलाश में दिल्ली-मुरादाबाद समेत आस पड़ोस के जनपदों में भी दबिश दी। हरियाणा के सोनीपत जनपद के धूमर निवासी दीपक बॉक्सर ने 19 दिसंबर 2022 ने खुद को रवि अंतिल निवासी गांव गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद निवासी बताते हुए पासपोर्ट बनवा लिया था। 

इस पासपोर्ट के जरिए ही दीपक बॉक्सर कोलकाता के रास्ते मेक्सिको भागा था लेकिन दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या मामले में उसका नाम आने पर दिल्ली पुलिस ने दीपक को मेक्सिको से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी दीपक बॉक्सर ने अगवानपुर निवासी महफूज खान की मदद से पासपोर्ट बनवाया था। 
विज्ञापन


सिपाही अजीत सिंह ने बिना जांच किए लगा दी थी रिपोर्ट
इस मामले में दीपक के खिलाफ छजलैट थाने में केस दर्ज किया गया था। जांच में ये बात भी सामने आई थी कि पासपोर्ट के लिए सत्यापन रिपोर्ट छजलैट थाने के सिपाही अजीत सिंह निवासी हसुपुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर ने दरोगा विमल किशोर की आईडी का इस्तेमाल कर बिना जांच किए रिपोर्ट लगा दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद से पुलिस महफूज की तलाश में जुटी है। 

कोच ने दीपक को साई से निलंबित करवा दिया था

नई दिल्ली। एक पल के गुस्से ने दीपक पहल उर्फ बॉक्सर की जिंदगी बदलकर रख दी थी। बॉक्सर का साथी मुक्केबाज से झगड़ा हो गया था। दीपक गुस्से को नहीं रोक पाया और साथी को पंच मार दिया। इससे उसका आगे का दांत टूट गया। घटना के बाद कोच ने दीपक को साई से निलंबित करवा दिया। दीपक ने कोच को बहुत मनाने की कोशिश की। उसने बहुत जगह बात की, लेकिन कहीं बात नहीं बनी। इसके बाद दीपक अपराध की दुनिया में धंसता चला गया। 

गोगी गिरोह के सदस्य मोहित से मिला
मुक्केबाजी में आगे बढ़ने के सभी रास्ते बंद हो गए तो बॉक्सर की जितेंद्र गोगी गिरोह के मोहित से सबसे पहले मुलाकात हुई। इसके बाद ये गोगी गिरोह के लिए छोटा-मोटा अपराध करने लग गया। दिल्ली पुलिस के जवान कोर्ट में पेश करने के लिए जितेंद्र को पानीपत ले गए। यहां पर बॉक्सर ने साथियों के साथ पुलिस जवानों की कस्टडी से गोगी को छुड़ा लिया। बॉक्सर दिलेरी दिखाते हुए पुलिसकर्मियों के बीच घुस गया और हथियार छीन लिए। इससे गोगी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

गोगी की हत्या के बाद कमान संभाल ली थी
रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद बॉक्सर ने दिनेश कराला के साथ गोगी गिरोह की कमान संभाल ली। दिनेश इस समय तिहाड़ में बंद है। वह तिहाड़ से बॉक्सर को गिरोह को चलाने के निर्देश देता था। सिविल लाइंस इलाके में बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के लिए दिनेश ने ही बॉक्सर को कहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें