फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले जीजा-साले पर लगी गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर टेलीफोन एक्सचेंज चलाने जीजा साले पर गैंगस्टर में कार्रवाई की है। पुलिस और एसओजी ने मई 2026 को पीरजादा में एक मकान में छापा मारकर फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा किया था। टीम को यहां से सिम बॉक्स, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कटघर थाने में केस दर्ज किया था। आरोपी जेल भेज दिए गए थे। अब कटघर थाना प्रभारी ने भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा निवासी कादिर और जुम्मा वाली मिलक निवासी उसके बहनोई शादाब के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस गिरोह का सरगना कादिर है। जिसके इशारे पर उसका बहनोई शादाब काम करता था। दोनों ने गिरोह बनाकर कटघर थाना क्षेत्र में फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज खोल रखा था। दोनों इंटरनेशनल कॉल कराके सरकार को चूना लगा रहे थे।


पांच आरेापियों पर गैंगस्टर में कार्रवाई पाकबड़ा पुलिस ने गिरोह बनाकर लूट करने वाले पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। बरेली जनपद के सिरोली थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी आकाश तिवारी, इज्जतनगर के मोहल्ला नगरिया परीक्षित चौकी बेरियर निवासी आदित्य अग्निहोत्री, देवरनिया थाना के हसमा भोजपुर निवासी राजवीर, पीलीभीत के बरखेड़ा थाना के गांव ज्योराह कल्याणपुर निवासी रंजीत और अवधेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम ने बताया कि इस गिरोह का सरगना आकाश तिवारी है। अन्य आरोपी गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें