मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक और असमोली की ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर सिंह समेत 14 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में 10 आरोपी जेल में बंद हैं जबकि चार आरोपी जमानत पर रिहा चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
मझोला थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट में मझोला थाने के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 10 अगस्त 2023 को नया मुरादाबाद स्थित सोसायटी में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह सोसायटी में टहल रहे थे। उनके दोस्त पुनीत पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में संभल के असमोली ब्लॉक की प्रमुख के पति प्रभाकर सिंह , उनके बेटे समेत 14 आरोपी जेल भेजे गए थे। जिसमें से चार जमानत पर रिहा हैं। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें संभल के एचोडा कंबोह थाना क्षेत्र के हाजीबेड़ा निवासी प्रभाकर सिंह को गैंग लीडर बताया गया है। जिसमें इसकी गैंग में मझोला के मोहल्ला ब्रह्मपुरी जयंतीपुर निवासी सूर्य कांत शर्मा उर्फ शानू,सुशील शर्मा उर्फ गोलू, कटघर के भदौड़ा निवासी आकाश , संभल जिले के एचोडा कंबोह थाना क्षेत्र के भवालपुर निवासी पुष्पेंद्र उर्फ भूरा, सिविल लाइंस के हरथला रेलवे कॉलोनी निवासी नीरज पाल, सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी एवं मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, सिविल लाइंंस के प्रकाश एन्कलेव निवासी कमलवीर, बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के नवाबपुरा निवासी सतेंद्र सिंह, उसके बेटे विकास सिंह धामा, अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के कोटा निवासी पंकज हुड्डा उर्फ अजय उर्फ पंकज चौधरी सदस्य हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस गैंग में शामिल कमल वीर, सतेंद्र सिंह, विकास और पंकज हुड्डा उर्फ पंकज चौधरी जमानत पर जेल से बाहर हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
।