फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे क्षेत्र के सरकड़ा खास निवासी संजीव गुप्ता बैटरी रिक्शा चलाता है। उसका बेटा नमन गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का छात्र है। वह जन्माष्टमी पर सुबह रिक्शा लेकर करनपुर गया था लेकिन घर नही लौटा। पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कटघर क्षेत्र के रामपुर दोराहे के पास फर्म के पीछे कुएं से बेहोशी की हालत में छात्र को निकाला था। उसके गले पर चाकू से हमला किया गया था। दो दिन बाद होश आने पर उसने बताया कि दलपतपुर अड्डे से दो लोग किराये पर सामान लेने के लिए फर्म के पीछे गए थे। वहां लोहे की रॉड से पीटने के बाद उसका गला रेत दिया था। इसके बाद कुएं में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दानिश निवासी करूला थाना कटघर, खूब सिंह सैनी उर्फ खूबी पुत्र बिहारी निवासी समेत तीन को गिरफ्तार जेल भेज दिया। एस एच ओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि खूब सिंह को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी खूब सिंह के खिलाफ केस एक्ट में केस दर्ज किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें