फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रामपुर और अमरोहा जिले में छात्रा सहित तीन से गैंगरेप, जांच जारी

Sat, 06 Jul 2019 04:26 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, स्वार/हसनपुर (मुरादाबाद)
विज्ञापन
गैंगरेप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रामपुर और अमरोहा जिलों में गैंगरेप की तीन वारदातों ने मंडल में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। दूसरी वारदात अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां झोलाछाप महिला चिकित्सक के साथ छह लोगों द्वारा गैंगरेप करने का आरोप है। अमरोहा के ही बछरायूं थाना क्षेत्र में छात्रा से गैंगरेप किया गया।

विज्ञापन


रामपुर की स्वार तहसील के मसवासी निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक मायके आई विवाहिता बेटी को गुरुवार रात को हथियारों से लैस चार युवक अपहरण कर कोसी नदी से सटे जंगल में ले गए। सामूहिक दुष्कर्म के बाद  वे मौके से फरार हो गए। सुबह परिजनों को पीड़िता जंगल में बेसुध मिली। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां होश आने पर उसने अपने साथ हुए अपराध की जानकारी दी। कोतवाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

दूसरी वारदात में हसनपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां आरोपियों ने दरिंदगी की हद पार कर दीं। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ू डालने से उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस पीड़िता को सीएचसी ले गई जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी ने खुद भी घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से खून से सनी झाड़ू और टूटी चूड़ियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार चार साल पहले पीड़िता के पति की मौत हो गई थी। वह करीब दो साल पहले हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक झोलाछाप के संपर्क में आई थी, जो रहरा चौकी क्षेत्र में नर्सिंग होम चलाता है। पीड़िता यहां बतौर नर्स नौकरी करती थी। छह दिन पहले ही दोनों ने मिलकर एक और क्लीनिक खोला था। यहां महिला ही डॉक्टर बनकर मरीजों को देखती थी। पीड़िता अपने बच्चे के साथ क्लीनिक पर ही रहती थी।

आरोप के मुताबिक शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे कुछ लोग पीछे की दीवार फांदकर क्लीनिक में घुस गए और पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी दरिंदगी पर उतारू हो गए। पीड़िता के मुताबिक क्लीनिक के सामने से एक ट्रैक्टर गुजरने की आवाज सुनकर आरोपी भाग गए। इसके बाद उसने जैसे-तैसे बाहर आकर शोर मचाया। सूचना मिलने पर  यूपी 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसक अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल आरपी शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

एसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि महिला ने छह लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता जिन चार लोगों को पहचानने का दावा कर रही, वह उसके क्लीनिक पार्टनर के ससुरालिया हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

गैंगरेप का तीसरा मामला अमरोहा के बछरायूं का है। यहां दसवीं में पढ़ रही अनुसूचित जाति की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी।

आरोप है कि गुरुवार की रात फिरोज ने अपने साथियों आसिफ और सादिश के साथ छात्रा का अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया। यह भी आरोप है कि पीड़ित पक्ष पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सीओ मोनिका यादव ने पीड़िता के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें