फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी का आरोपी होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से बृहस्पतिवार शाम बाइक चोरी का आरोपी होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। सिपाही और होमगार्ड ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सिपाही ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मैनाठेर थानाक्षेत्र के असालतनगर बघा निवासी रहीस उर्फ डऊआ डॉन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और वाहन चोरी समेत कई केस दर्ज हैं। मैनाठेर पुलिस ने उसे चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। उसने संभल के असमोली थानाक्षेत्र से बाइक चोरी की थी।
बृहस्पतिवार शाम पुलिस कर्मी उसे कोर्ट में पेश करने जा रहे थे। सिपाही आकाश तोमर और होमगार्ड राजपाल सिंह उसे बाइक से लेकर जिला अस्पताल मेडिकल कराने पहुंचे। सिपाही ने बाइक खड़ी कर दी और होमगार्ड ने हथकड़ी पकड़ रखी थी। बताया जा रहा है कि मेडिकल कराने के बाद सिपाही वार्ड में तैनात स्टाफ से रिपोर्ट लेने लगा। इसी दौरान रहीस ने होमगार्ड को धक्का दे दिया। जिससे होमगार्ड नीचे गिर गया।। इसके बाद आरोपी हथकड़ी समेत भाग गया। सिपाही और होमगार्ड ने काफी दूर तक उसका पीछा किया। लेकिन आरोपी सीएमओ कार्यालय वाले रास्ते से होता हुआ चक्कर की मिलक की तरफ भाग गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर रहीस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें