फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण व दुष्कर्म कर सड़क पर फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। युवती का अपहरण करके दिल्ली के होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने व उसके बाद हाईवे पर फेंक देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्नीस वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर मोहल्ले की ही एक महिला 17 सितंबर को घर से ले गई थी। बाद में उसका अपहरण करके जबरन दिल्ली के एक होटल में ले जाया गया। जहां दो दिन तक बंधकर बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे हाईवे पर चौधरपुर के पास हादसे का रूप देने की वजह से सड़क किनारे फेंक दिया गया। मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। हवाला दिया है कि पीड़िता का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके पैर में फ्रैक्चर है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि घटना हसनपुर क्षेत्र में नहीं हुई है। फिर भी जांच पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। तीन दिन पहले चौधरपुर में सड़क हादसे में यह लड़की घायल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें