फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आठ साल में बही विकास की गंगा : रामवीर

Fri, 28 Mar 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। योगी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर कुंदरकी में खंड स्तरीय सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एवं कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बीते आठ साल में प्रदेश में विकास की गंगा बही है।
विज्ञापन

विधायक बोले कि शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास हुआ है। पात्रों को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है जबकि पूर्ववत् सरकारों में मुंह देखकर सरकारी योजना का लाभ दिया जाता था जिससे गरीब मजदूरों को उनको हक नहीं मिल पाता था। समारोह में एसडीएम विनय कुमार सिंह, बीडीओ राजेंद्र सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चंद्र, बीईओ त्रिलोकी नाथ, श्रम प्रवर्तन अधिकारी केपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सौरभ बरतरिया, आपूर्ति निरीक्षक विशाखा मलिक, एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह, एपीओ मनरेगा शील प्रकाश, पशु चिकित्सक डाॅ.अम्बरीश पाठक आदि अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की योजनाएं बताई।
साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से योजनाओं से ग्रामीणों को जागरूक किया किया गया और लाभ लेने के लिए पात्रता के बारे में जानकारी दी। संचालन वीडीओ प्रदीप राठी ने किया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम रब्बानी, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप और बबलू सिंह, शरद चौहान, अरविंद ठाकुर, नसीम खान, संंजय दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें