मुरादाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। वक्ताओं ने युवाओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों और सिद्धांतों पर चलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री का दिखाया रास्ता आज तक प्रासंगिक है।
साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज और शिव सुंदरी मांटेसरी स्कूल में गांधीजी की जयंती और शास्त्रीजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रबंधक सुशील कुमार प्रधानाचार्य अर्चना साहू, गौरांग साहू आदि ने पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी का जीवन एवं व्यक्तित्व अनुकरणीय है। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
एसडीएम इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रेमवीर सिंह तथा एक्साइज इंस्पेक्टर मुरादाबाद सिद्धार्थ विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। गांधी सदन, नेहरू सदन, पटेल सदन, आजाद सदन के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान प्रधानाचार्य उदयराज सिंह, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहीं।
चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में गांधीजी से संबंधित विभिन्न पोस्टर और पेंटिंग लगाई गईं। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने गैलरी का अवलोकन करके पोस्टर बनाने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान प्रबंधक नवनीत शमशेरी, प्रधानाचार्य वीर सिंह, डॉ. विशेष कुमार शर्मा, डॉ नवनीत गोस्वामी, मोहम्मद शारिब आदि रहे।
आरएसडी अकादमी में महात्मा गांधी की वेशभूषा में विद्यार्थी पहुंचे। निदेशक डॉ विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ गौरव कुमार ने पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. संजय मल्होत्रा, डॉ. बीके पाल, डॉ. सुप्रियो मैत्री ने एनसीसी कैडेट उन्नति शर्मा को बेस्ट कैडेट पुरस्कार से सम्मानित किया।
जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. कुलदीप बरनवाल ने ध्वजारोहण किया। उप प्रधानाचार्य वीरेश कुमार, मद्य निषेध विभाग से राजीव कुमार, डॉ. जयति देवी, बंश बहादुर आदि रहे। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने गांधी जयंती पर काव्य पाठ किया। प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल, सुशील चंद गुप्ता और अवधेश चंद मिश्रा ने ध्वजारोहण किया गया।
गोकुलदास हिंदू गर्ल्स महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. चारू मेहरोत्रा ने विद्यार्थियों को गांधी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में छात्र अनिरुद्ध ने गांधी जी की वेशभूषा पहनकर बुरा न देखो, बुरा मत बोलो बुरा मत सुनो का संदेश दिया। प्रधानाचार्य हेमंत झा ने ध्वजारोहण किया। वीरांगना अवंती बाई लोधी इंटर कॉलेज में प्रबंधक देवेंद्र सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को गांधी जी के भारत की आजादी में दिए गए योगदान के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अंजू बाला ने लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर उनकी उपलब्धियां गिनाईं। श्री साईं विद्या कन्या इंटर कॉलेज मानसरोवर में उप प्रधानाचार्य अनीता चतुर्वेदी ने नशीले पदार्थों के सेवन के विरुद्ध सभी को शपथ दिलवाई। इस दौरान शिल्पी, प्रार्थना, संध्या यादव आदि मौजूद रहीं।
शिशुवाटिका इंटर कॉलेज और एसवी पब्लिक स्कूल गोविंद नगर में प्रबंधक अनुज अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुहासिनी सिंह व ज्योत्सना गुप्ता ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आबकारी विभाग से आए योगेश कुमार यादव ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हिमांशु यादव ने दीप प्रज्वलित किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रामधुन और वैष्णव भजन का पाठ किया।
इसके अलावा बलदेव आर्य संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कॉलेज, जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती जूनियर हाईस्कूल, शान इंटर कॉलेज, मुरादाबाद इंटर कॉलेज, कौसल्या कन्या इंटर कॉलेज, बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रभादेवी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, अंसार इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, बीएम इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंटमीरा अकादमी, ग्रीन मिडोज स्कूल, नोसगे सीनियर सेकेंडरी स्कूल।