फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से करोड़ की रंगदारी मांगने को लेकर रोष व्यक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक आपात बैठक कैंप कार्यालय पर बुलाई गई। जिसमें प्लाइवुड व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने को लेकर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने संभल जिले के आला अधिकारियों से मांग करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा कि ऐसी घटनाएं व्यापारियों के लिए चिंता का सबब हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री व्यापारियों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने की बात करते हैं। घटना को तीन दिन हो गए, पर अभी तक रंगदारी मांगने वाले आरोपी पकड़ से बाहर हैं। युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने कहा कि इस घटना से पूरे व्यापारी समाज में रोष है। संभल जिले के जिलाधिकारी और एसपी से मांग है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अलग से टीमें बनाकर इसका खुलासा किया जाए। इस मौके पर शाह आलम मंसूरी, प्रभात कृष्णा, उमेश वार्ष्णेय, सुशील अग्रवाल, अनुज वार्ष्णेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें