मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन के विवाद में दुकानदार और उसके परिजनों ने फल कारोबारी पर हमला कर दिया। उनके भाई बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कटघर थानाक्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके भाई महेंद्र सिंह फल का कारोबार करते हैं। संभल रोड गागन चौराहा निवासी दीपक ने उनके भाई से फल उधार लिए थे। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे धर्मेंद्र और उनके भाई महेंद्र दीपक की दुकान पर रुपये लेने गए थे। रुपये मांगने पर आरोपी भड़क गए और उसने शोर मचाकर अपने भाई चमनपाल, राजकुमार, विजयपाल, रामपाल, कुलदीप, प्रदीप व राजीव, पिता जगपाल, मामा विक्की, बंटी और सोनू समेत अन्य आरोपी बुला लिए। उन्होंने महेंद्र सिंह पर हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गए। धर्मेंद्र ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।