मुरादाबाद। हेल्थ कार्ड बनवाने के नाम पर दर्जनों लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने लोगों से कहा कि वह प्रदेश भर में कहीं भी प्राइवेट अस्पताल में अपना व परिवार के सदस्यों को इलाज करा सकेंगे। पीड़ित लोगों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत करने वाले पीड़ित कटघर के अंबेडकर नगर निवासी हैं। पीड़ित भगवती देवी, शकुंतला, सुमन, गुंजन, मनोज, कपिल, शिवम व अन्य पीड़ित लोग बुधवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होेंने बताया कि उनके मोहल्ले में कुछ लोग पहुंचे थे और उन्होंने हेल्थ कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी की थी। उन्हें बताया गया था कि हेल्थ कार्ड से कहीं भी इलाज करा सकते हैं। इसके बदले में आरोपियों ने सभी से रुपये भी लिए थे। लेकिन कार्ड से कहीं भी इलाज नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने कार्ड पर दिए गए नंबरों के जरिये अस्पताल में बात की तो उन्हें बताया गया कि कहीं भी सस्ते दामों पर इलाज नहीं कराया जा रहा है।