फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि से तपोभूमि चित्रकूट और वनगमन पथ के दर्शन कराएगी ट्रेन

Wed, 04 Nov 2020 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

  • 12 दिसंबर से मुरादाबाद मंडल के देहरादून से चलेगी श्रीराम पथ स्पेशल ट्रेन
  • छह दिन और पांच रातों का टूर पैकेज 5,670 रुपये प्रति व्यक्ति
विज्ञापन
भारतीय रेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे अपने यात्रियों को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से प्रयाग और चित्रकूट नगरी के धर्म स्थलों के दर्शन कराने के लिए मुरादाबाद मंडल से ट्रेन चलाने जा रहा है। 12 दिसंबर से श्रीराम पथ स्पेशल ट्रेन का परिचालन देहरादून से शुरू होगा। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। यह ट्रेन आइआरसीटीसी की देखरेख में चलेगी। यात्रा का पैकेज छह दिन का होगा।

विज्ञापन


छह दिन की यात्रा में श्रीराम जन्मभूमि, सरयू नदी, हनुमान गढ़ी, भरत मंदिर, नंदी ग्राम के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद चित्रकूट में मंदाकिनी नदी, रामघाट, सती अनुसुईया मंदिर, हनुमान धारा और गुप्त गोदावरी के दर्शन होंगे। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम के दर्शन का लाभ यात्रियों को मिलेगा। यात्रा के दौरान खाने और धर्मशाला में ठहरने का प्रबंध रेलवे द्वारा किया जाएगा। 

रेलवे स्टेशन से धर्म स्थल पर जाने के लिए वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे के मुताबिक देशभर की सभी राजधानियों से इस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इससे पहले यह ट्रेन रामायण एक्सप्रेस के नाम से चलाई जाती थी लेकिन इस बार इसका नाम बदलकर श्रीराम पथ स्पेशल एक्सप्रेस किया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल रामायण एक्सप्रेस भारत दर्शन पैकेज का हिस्सा थी। जोकि इंदौर, जयपुर, दिल्ली, आयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, लखनऊ, चित्रकूट, वाराणसी, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम और मदुरई तक धार्मिक स्थलों की यात्रा कराती थी। इसका 16 दिन का पैकेज 15 हजार 120 रुपये का था लेकिन इस बार कम दूरी को देखते हुए इस ट्रेन का किराया 5670 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि यह ट्रेन देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, टुंडला और इटावा होते हुए चलेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन नॉन एसी होगी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें