फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 500 KM दूर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, होटल के कमरे में पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा; जमकर की पिटाई

Fri, 12 Sep 2025 09:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

शुक्रवार को उसने प्रेमी को मिलने के लिए कोतवाली क्षेत्र में होटल में बुला लिया। महिला के पति के करीबी ने उसे देख लिया और इसकी जानकारी पति को दे दी। इसके बाद पति उसे तलाश करते हुए होटल में पहुंच गया।
विज्ञापन
पति ने पत्नी और आशिक दोनों की पिटाई की - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के युवक ने नागफनी क्षेत्र की शादीशुदा महिला से फेसबुक के जरिए दोस्ती कर ली। महिला के बुलाने पर युवक उसे मिलने के लिए करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय कर मुरादाबाद आ गया। महिला उसे कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गई। इस दौरान पति भी पीछा करते हुए होटल में पहुंच गया और दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद युवक की पिटाई की। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस होटल पहुंच गई। युवक और महिला को कोतवाली ले गई। यहां घंटों चली पंचायत के बाद महिला अपनी मां के साथ चली गई।

विज्ञापन

दिल्ली में रहकर ग्राफिक डिजाइनिंग करता है प्रेमी
नागफनी क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी 15 साल पहले अमरोहा जिले के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। एक की उम्र 13 और दूसरे बेटे की उम्र 10 साल है। करीब पांच साल पहले फेसबुक से राजस्थान के टोंक जिले के युवक से दोस्ती हो गई। युवक दिल्ली में रहकर ग्राफिक डिजाइनिंग करता है। फेसबुक पर दोनों चैटिंग करते थे। उन्होंने एक दूसरे के नंबर ले लिए। इसके बाद कभी महिला दिल्ली में युवक से मिलने जाती तो कभी युवक अमरोहा में आकर महिला से मिलता था। 

काम होने की बात कर निकलती थी महिला
महिला अपने पति और बच्चों से जरूरी काम होने की बात कहकर घर से निकल जाती थी। वह घंटों गायब रहती और फिर वापस आ जाती थी। पति को महिला पर शक होने लगा। उसने पत्नी की निगरानी शुरू कर दी। निगरानी बढ़ने पर महिला अपने प्रेमी से बात नहीं कर पा रही थी। इसके बाद करीब दो माह पहले वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर मायके आकर रहने लगी। 

पति के करीबी ने दी जानकारी
शुक्रवार को उसने प्रेमी को मिलने के लिए कोतवाली क्षेत्र में होटल में बुला लिया। महिला के पति के करीबी ने उसे देख लिया और इसकी जानकारी पति को दे दी। इसके बाद पति उसे तलाश करते हुए होटल में पहुंच गया। यहां होटल के कमरे में महिला और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे। पति ने दोनों की जमकर पिटाई की और पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

पति सब भूलकर अपनाने को तैयार
पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। इसकी जानकारी मिलने पर महिला के बेटे और मायके वाले भी आ गए। महिला को घर चलने को कहा तो उसने साथ जाने से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। पति सब कुछ भूलकर उसे साथ ले जाने को तैयार रहा लेकिन महिला नहीं मानी। बाद में महिला अपनी मां के साथ चली गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें