फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Crime: फैक्टरी में काम करने के दाैरान युवती से दोस्ती, शादी का वादा, शारीरिक शोषण कर किया ब्लैकमेल

Sat, 13 Jun 2026 06:08 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने नौ जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई जेनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से शादी का वादाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने नौ जून को मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि वह मझोला क्षेत्र में रहकर फैक्टरी में काम करती है।

विज्ञापन


उसके साथ फैक्टरी में रामपुर के टांडा बादली निवासी आकाश कुमार काम करता है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। सीओ सिविल लाइंस अनिभव द्विवेदी ने बताया ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

घर से नकदी और सोना लेकर युवती लापता
 मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती अपने घर से पांच लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर लापता हो गई। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसमें उसने बताया कि नौ जून की सुबह करीब तीन बजे शाहरुख उसकी बेटी को अपने साथ ले गया है। बेटी घर से पांच लाख रुपये की नकदी और दस तोला सोना भी लेकर गई है।

पीड़िता के पिता ने आरोपी शाहरुख के भाई सदाकत, इरफान, फुरकान, सलमान और मामा रफेदीन से पूछताछ की तो उन्होंने मारपीट की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पति-पत्नी ने भाई-बहनों को पीटा
 नागफनी थाना क्षेत्र के बाग गुलाब राय निवासी नवाब अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि नौ जून की रात करीब दस बजे उसकी बहन आसमा और रेशमा छत से कपड़े लेने गई थीं। इसी दौरान उसके भाई अफसर अली, पत्नी साबिया और दूसरे भाई मुसर्रत ने मिलकर दोनों के साथ मारपीट की। घर लौटने पर नवाब अली ने पूछताछ की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। सीओ कोतवाली कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दंपती समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किसान के घर कूमल लगाकर लाखों की चोरी
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने किसान के घर कूमल लगाकर 25 हजार रुपये की नकदी समेत छह लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए और भाग गए। मूंढापांडे के गुलड़िया गांव किसान जयपाल सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को भोजपुर क्षेत्र के बीजना गांव में रिश्तेदार के घर गए थे।

जयपाल का एक बेटा वीरपाल मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। दूसरा विजय पाल रात में सरकड़ा खास बिजलीघर में ड्यूटी पर गया था। परिवार के अन्य लोग बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर मकान की पिछली दीवार में कूमल लगाकर घुस गए। 

कमरे में रखी चाबी से अलमारी का लाॅक खोलकर उसमें रखी 25 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी कर चोर भाग गए। बुधवार की सुबह चार बजे विजयपाल की पत्नी कुसुम बीमार चल रहे अपने बच्चे के रोने पर जाग गईं।

फ्रीज से बर्फ निकालने कमरे में गईं तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। उसके शोर मचाने पर के अन्य लोग भी जाग गए और पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें