आरोपी ने काॅलेज तक आना शुरू कर दिया
महिला का कहना है कि उसने आरोपी को कॉल कर शिकायत की तो वह माफी मांगने लगा और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात की, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के कॉलेज तक आना शुरू कर दिया। पीड़िता की मां का कहना है कि बदनामी के डर से उसकी बेटी ने बीएससी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
24 अप्रैल 2024 को आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेज दिए। इसके अलावा आरोपी अनस ने पीड़िता के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो पोस्ट कर दिए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।