फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशांक हत्याकांड में नए सिरे से तफ्तीश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चर्चित कुशांक गुप्ता हत्याकांड की नए सिरे से तफ्तीश शुरू कर दी गई है। कुशांक को गोली मारकर मौके से भागे शूटर की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। इसके लिए पुलिस ने कब्जे में ली सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को फोरेंसिक लैब भेजा है। धुंधली तस्वीरें साफ हो सकें।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार कॉलोनी में 12 जनवरी 2022 की रात करीब साढ़े आठ बजे स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय कुशांक दुकान के बाहर मौजूद थे और उनका नौकर दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। इस मामले में कुशांक के पिता अशोक गुप्ता ने बिजनौर के नूरपुर निवासी हिमांशु गोयल और उसके भाई प्रयांशु गोयल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें अशोक गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे कुशांक गुप्ता का हिमांशु और प्रयांशु से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने तीन माह तक इस मामले की विवेचना की थी, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस की ओर से कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि अब तक जांच में नामजद आरोपियों की कोई भूमिका नहीं है। इसका लाभ नामजद आरोपियों को मिल गया और दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। अब फिर से इस मामले में नय सिरे से तफ्तीश शुरू की गई है। पुलिस शूटर के जरिये ही इस मामले का खुलासा करने में जुटी है। पुलिस मुरादाबाद समेत आस पड़ोस के जनपदों के शूटरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जो सुपारी लेकर मर्डर करते हैं। एएसपी सागर जैन ने बताया कि हत्याकांड की नए सिरे से तफ्तीश शुरू की गई है। उन पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। जो पहलु पहले छूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें