फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से उड़ाए 23 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से साइबर ठगों ने 23 हजार रुपये उड़ा लिए। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला निवासी अशरफ अली उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को साइबर ठगों ने उनके खाते से दो बार में 23 हजार रुपये उड़ा लिए थे। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हो पाई थी। तब उन्होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने और सिविल लाइंस थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। तब उन्होंने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें