फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान निधि दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने ग्रामीण के खाते से उड़ाए सात हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठग ने किसान को किसान निधि की रकम खाते में भेजने का झांसा देकर सात हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र के नजराना निवासी महिपाल सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की स्टेशन रोड शाखा में उनका एकाउंट है। कुछ दिन पहले एक अंजान नंबर से महिपाल के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके खाते में किसान निधि की धनराशि आएगी। इसका झांसा देकर ठग ने किसान के एकाउंट की जानकारी ले ली। कुछ देर बाद ही महिपाल के मोबाइल पर दो मैसेज आए। जिससे पता चला कि उनके एकाउंट से सात हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो चुके थे। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने साइबर सेल को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें