फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 6.45 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

सुनील ने बताया कि आरोपी ने 27 जून को उन्हें और उनके बेटे राजीव को डीआरएम कार्यालय में बुलाया और यहां एक फार्म भरवाने के बाद 5.05 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने कहा कि बाकी रकम का भी जल्द इंतजाम कर लें। जल्दी ही अगला बैच ट्रेनिंग पर जाएगा। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 6.45 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित ने आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी सुुनील कुमार ने बताया कि उनका बेटा राजीव कुमार चेन्नई में आईटीआई कर रहा है। तीन मई को राजीव कुमार चंदौसी से दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। इस दौरान गाजियाबाद के सेवा नगर निवासी राजेश कुमार से मुलाकात हो गई थी। राजेश ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताया था। इस दौरान आरोपी ने कहा था कि वह रेलवे में उसकी नौकरी लगवा देगा।

राजीव अपने पिता सुनील कुमार को साथ लेकर आठ मई को कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में राजेश कुमार से मिला। तब आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह 10 लाख रुपये में रेलवे में क्लर्क के पद पर उसकी नौकरी लगवा देगा। एडवांस में 1.40 लाख रुपये आरोपी को दे दिए थे। राजेश ने राजीव के शैक्षिक दस्तावेजों की फोटो कॉपी ले ली थी।

शेष रकम का इंतजाम करने को कहा

उन्होंने बताया कि आरोपी ने 27 जून को राजीव और सुनील को डीआरएम कार्यालय में बुलाया और यहां एक फार्म भरवाने के बाद 5.05 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने कहा कि बाकी रकम का भी जल्द इंतजाम कर लें। जल्दी ही अगला बैच ट्रेनिंग पर जाएगा। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया।

विज्ञापन


सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें