फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के सोनकपुर देहात निवासी शाहरुख खान ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि वह सरकारी विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहा था। दो साल पहले उसकी मुलाकात हिमगिरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। उसने बताया था कि वह यूपी पुलिस में दरोगा और उसकी पत्नी सिपाही है। उसने शाहरुख को झांसा दिया कि वह रेलवे में उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने उससे पचास हजार रुपये ले लिए, लेकिन युवक की नौकरी नहीं लग पाई। शाहरुख ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। एसएसपी कार्यालय से पीड़ित के प्रार्थनापत्र को जांच के लिए सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें