मुरादाबाद। श्री 1008 पार्श्वनाथ मंदिर रामगंगा विहार में उत्तम तप धर्म मनाया गया। पंडित नीरज शास्त्री ने बताया कि अपनी आत्मा को परमात्मा बनाने के लिए उत्तम तप को अपनाना ही पड़ेगा। बिना आत्मा को तपाए मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं होती। संसार के कर्मों को नष्ट करने का सार्मथ्य तप में ही है। श्रीजी के शांतिधारा करने का सौभग्य विनोद लता जैन, दीपक जैन परिवार ने प्राप्त किया। विधान संपूर्ण जैन परिवार ने संयुक्त रूप से किया। शाम को बैस्ट ड्रामेबाज कार्यक्रम का आयोजन छवि परिजात जैन, अंशू पंकज सैनी ने किया। इसका संयोजन सरोज जैन परिवार ने किया। कार्यक्रम का संचालन अंकुर जैन ने किया। इस दौरान अध्यक्ष संदीप कुमार जैन, नीरज जैन, कोषाध्यक्ष विकास जैन, अजय जैन, सजल जैन, राजेश जैन, अमित जैन, राजीव जैन, नेहा जैन, आगृति जैन, मधु जैन, शिवानी जैन, श्रुति जैन मौजूद रहे।