फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी, दस के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में एक व्यक्ति ने 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन का बैनामा कराने के नाम 30 लाख रुपये ले लिए थे। तय समय पर आरोपी रजिस्ट्री दफ्तर नहीं पहुंचे। पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो आरोपी उन्हें धमकाने लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में मानिक कंसल ने कांठ के सलेमपुर निवासी महमूदा खातून, हरिद्वार के रुड़की थाना क्षेत्र के ठंडेडी कान्हापुर निवासी शब्बीर अहमद, सीताराम, ओमप्रकाश, रुड़की के रतनपुर निवासी अशरफ अली, रुड़की के भरतपुर निवासी अकबर, छजलैट निवासी मनोज चौधरी, छजलैट के अकबरपुर चैदरी निवास आसिफ खान, मुरादाबाद के जिगर काॅलोनी निवासी सुहैल इकराम और अलमाब हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें मानिक कंसल ने बताया कि इन आरोपियों ने सिविल लाइंस क्षेत्र में डेंटल हॉस्पिटल के पीछे जमीन दिखाई थी। जिसे आरोपियों ने अपनी बताकर 30 लाख रुपये ले लिए थे। आरोपी निर्धारित समय पर रजिस्ट्री दफ्तर नहीं पहुंचे।
फोन पर बातचीत की तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। तब पीड़ित ने जमीन की छानबीन की, तब पता चला कि जमीन आरोपियों के नाम है ही नहीं। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें