मुरादाबाद। नागफनी थाने में एक महिला ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने प्लाॅट का बैनामा कराने के नाम पर रकम ली थी।
नागफनी चौराहा निवासी हुमा फरनाज निवासी ने मकबरा निवासी अथर उल हक, कटघर के उड़पुरा निवासी शगुफ्ता बी और नवाबपुरा निवासी चंदा मियां के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि उसके पति इस्लाम इलाही को चंदा मियां ने भदौरा स्थित एक प्लाॅट का सौदा तीन लाख रुपये में तय कराया था। इसके बाद तीन लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद 60 हजार रुपये और ले लिए थे। ये प्लाॅट अथर अल हक की बहन शुगफ्ता बी का बताया था, लेकिन बैनामा नहीं कराया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।