ठाकुरद्वारा। एक युवक को लेखपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी थाना डिलारी क्षेत्र निवासी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
उत्तराखंड के काशीपुर के थाना आईटीआई क्षेत्र के गांव बरखेड़ा पांडे निवासी शांति प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि थाना डिलारी क्षेत्र निवासी राजकुमार उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में लेखपाल के पद पर तैनात है। उसने उसके पुत्र को लेखपाल की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उससे 14 अप्रैल 2023 को बेटे को लेखपाल की नौकरी लगवाने के लिए ले लिए 12 लाख रुपये ले लिये लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी इस पर उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने उसे एक चेक दिया जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। इसकी शिकायत उसने एसडीम और अन्य अधिकारियों से की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।