फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में बैंक कर्मी, उसकी मां और बहन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने एक युवती की नौकरी बैंक में लगवाने के नाम पर उसके पिता से पांच लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं लगी तो युवती के पिता ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के टीडीआई सिटी निवासी अनुराग मेहरोत्रा ने दर्ज कराए केस में बताया कि बरेली जनपद के भूड़ कन्या पाठशाला मोहल्ला निवासी अंकित सक्सेना दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत है। उसके पिता जतन किशोर सक्सेना मुरादाबाद में डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में तैनात थे। अनुराग ने बताया कि जतन किशोर सक्सेना का उनके घर आना जाना था। अंकित सक्सेना और उसकी मां सुमनलता, बहन साक्षी सक्सेना ने अनुराग को भरोसा दिलाया कि वह उनकी बेटी की नौकरी बैंक में लगवा देंगे। इसके लिए साढ़े आठ लाख रुपये खर्च होंगे। आरोपियों ने चार लाख रुपये अनुराग से ले लिए। एक लाख रुपये अलग-अलग तारीख में ले लिए। रकम देने के बाद भी अनुुराग की बेटी की नौकरी नहीं लगी। तब उन्होंने आरोपियों पर रकम वापस देने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी टाल मटोल करने लगे।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें