फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त निरीक्षक के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठग ने खुद को बैंक अफसर बताकर सेवा निवृत्त निरीक्षक से फोन पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर उनके खाते से 49900 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के पास ड्यूज नोटिस आए तो ठगी की जानकारी हो पाई। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में कॉल करने वाले के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

ठगी के शिकार सुभाष तिवारी सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीन दयाल नगर निवासी हैं। वह पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर चार जनवरी 2020 को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई हेड ऑफिस मुंबई से फील्ड आफिसर बताया था। उसने सुभाष तिवारी से कहा कि उन्होंने 2017 में क्रेडिट कार्ड लिया है, लेकिन अभी तक उसका कोई इस्तेमाल नहीं किया है। जिस पर हर माह 900 रुपये चार्ज लगेगा। अगर वह कार्ड ब्लाक कराना चाहते हैं तो कोई चार्ज नहीं कटेगा। झांसे में आए सेवा निवृत्त निरीक्षक ने क्रेडिट कार्ड का नंबर बता दिया। इसके बाद उनके एकाउंट से 49900 रुपये कट गए। ड्यूज नोटिस आने पर इसकी जानकारी हो पाई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवल मारवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें