लोगों ने लाठी डंडों से कुत्तों को भगाया लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी है। कुत्ते एक पैर पूरी तरह से खा चुके थे। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।
आठ दिन पहले संभल में भी एक बच्ची को कुत्तों ने मार डाला था
संभल के गांव पौटा में 11 जनवरी की शाम को एक नौ साल की बच्ची रिया को कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। रिया अपनी दादी और मां के साथ खेत पर गई थी। वह दोनों काम करने लगीं जबकि रिया अकेले ही खेत से घर की तरफ चल दी। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और उसे खींचकर खेत में ले गए। कुत्तों ने उसका एक हाथ और पैर खा लिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।