फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लकड़ी लदे चार ट्रक पकड़े जीएसटी चोरी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग की टीमों ने मंगलवार देर रात कांठ रोड और लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाते हुए लकड़ी से भरे चार ट्रकों को जीएसटी चोरी के संदेह में पकड़ लिया है। पूछताछ में चालकों ने बताया कि चारों ट्रक रामपुर से हरियाणा की ओर जा रहे थे। अधिकारियों को आशंका है कि बोगस फर्मों के जरिये आईटीसी ट्रांसफर कर जीएसटी चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन

राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। मोबाइल दस्ते की चेकिंग के दौरान देररात चार ट्रक कांठ रोड की ओर से आते दिखाई दिए जिन्हें रोककर दस्तावेज मांगे गए। जांच में मालूम चला कि पकड़ गए ट्रकों में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के व्यवसायियों का भी माल शामिल है।
अधिकारियों का कहना है कि लकड़ी कारोबार से जुड़े कई व्यापारी फर्जी फर्में बनाकर आईटीसी ट्रांसफर कर रहे हैं ताकि आई-जीएसटी के माध्यम से सरकार से अवैध रूप से रकम वापस ली जा सके। इससे पहले भी सीतापुर से हरियाणा जा रहे तीन ट्रक पकड़े गए थे।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग ई-वे बिल और अन्य दस्तावेजों के आधार पर संबंधित फर्मों की पूरी हिस्ट्री खंगाल रहा है। संभावना है कि बृहस्पतिवार तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि इनमें कितनी फर्में असली हैं और कितनी बोगस।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें