मुरादाबाद। अमरोहा देहात निवासी वीरू (65) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके कारण मुरादाबाद से होकर चलने वाली सत्याग्रह, इंटरसिटी, मेमू और चंडीगढ़ एक्सप्रेस अमरोहा पहुंचने में एक घंटे तक लेट हुईं। पुलिस ने शव ट्रैक से हटाया, इसके बाद ट्रेनों को गुजारा गया।
हादसा सोमवार सुबह सात बजे करीब हकीमपुर-कैलसा के बीच हुआ। वीरू (65) सुबह घर से निकले थे, कुछ देर बात परिजनों को जानकारी मिली की ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई है। रेलवे ट्रैक पर जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं इस दुर्घटना के कारण सत्याग्रह एक्सप्रेस मुरादाबाद से सुबह 06 बजे चलकर आठ बजे अमरोहा पहुंची। बरेली-दिल्ली इंटरसिटी 06:50 पर चलकर सवा आठ बजे अमरोहा पहुंची। चंडीगढ़ एक्सप्रेस साढ़े आठ बजे अमरोहा पहुंची। जबकि मेमू को अमरोहा पहुंचने में करीब 10 बजे गए। रेलवे के मुताबिक शव रेलवे लाइन पर होने और ट्रैक क्लियर न होने के कारण ट्रेनें लेट हुईं।