मुरादाबाद। इस्कान प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा के छठे दिन कथाव्यास साक्षी गोपाल दास ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध, कुबेर के पुत्रों की उद्धार की कथा को सुनाने के साथ कृष्ण नाम के हीरे मोती में बिखराऊ जगह -जगह, संतन के संग लागा रे तेेरी अच्छी बनेगी भजनों का गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी भक्तों ने हरे कृष्ण महामंत्र जपने का संकल्प लिया। महाराज ने कहा कि महामंत्र का जाप करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अशोक सिक्का, अजय गुप्ता, दिनेश चंद्रा, वैष्णव प्प्रिय दास, अतुल जौहरी, महेंद्र कश्यप, मूल चंद्र तोमर, विश्वनाथ, मनु रस्तोगी मौजूद रहे। संवाद