फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलसा में हुआ रनओवर, दिल्ली जाने वाली चार ट्रेनें लेट

सार

अमरोहा देहात निवासी वीरू (65) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।इसके कारण मुरादाबाद से होकर चलने वाली सत्याग्रह, इंटरसिटी, मेमू और चंडीगढ़ एक्सप्रेस अमरोहा पहुंचने में एक घंटे तक लेट हुईं।रेलवे के मुताबिक शव रेलवे लाइन पर होने और ट्रैक क्लियर न होने के कारण ट्रेनें लेट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। अमरोहा देहात निवासी वीरू (65) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके कारण मुरादाबाद से होकर चलने वाली सत्याग्रह, इंटरसिटी, मेमू और चंडीगढ़ एक्सप्रेस अमरोहा पहुंचने में एक घंटे तक लेट हुईं। पुलिस ने शव ट्रैक से हटाया, इसके बाद ट्रेनों को गुजारा गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह सात बजे करीब हकीमपुर-कैलसा के बीच हुआ। वीरू (65) सुबह घर से निकले थे, कुछ देर बात परिजनों को जानकारी मिली की ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई है। रेलवे ट्रैक पर जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं इस दुर्घटना के कारण सत्याग्रह एक्सप्रेस मुरादाबाद से सुबह 06 बजे चलकर आठ बजे अमरोहा पहुंची। बरेली-दिल्ली इंटरसिटी 06:50 पर चलकर सवा आठ बजे अमरोहा पहुंची। चंडीगढ़ एक्सप्रेस साढ़े आठ बजे अमरोहा पहुंची। जबकि मेमू को अमरोहा पहुंचने में करीब 10 बजे गए। रेलवे के मुताबिक शव रेलवे लाइन पर होने और ट्रैक क्लियर न होने के कारण ट्रेनें लेट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें