मुरादाबाद। नार्थ फ्रंटियर रेलवे के रंगिया मंडल में रेल लाइन दोहरीकरण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते मुरादाबाद से गुजरने वाली चार ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें (15934) अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 26 अगस्त को, (15933) न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द रहेगी।
(15904) चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 28 अगस्त को, (15903) डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो सितंबर को रद्द की जाएगी। इसके अलावा 24, 26, 27 और 29 अगस्त को (20504) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस न्यू बंगोईगांव-गोलपाड़ा टाउन-कामाख्या होकर चलाई जाएगी। 25, 27 और 28 अगस्त को (20503) डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को न्यू बंगोईगांव-गोलपाड़ा टाउन-कामाख्या होकर चलाया जाएगा। संवाद