फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की ढांग में दबकर चार युवतियाें की मौत

Thu, 01 Jun 2017 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी के हाजीपुर गांव के तालाब की गिरी ढांग की खुदाई करती जेसीबी मशीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली के हाजीपुर गांव में बुधवार की सुबह तालाब से पीली मिट्टी खोदते समय ढांग में दबकर चार युवतियाें की मौत हो गई और एक महिला गंभीर घायल हो गई। चारों युवतियाें की मौत ढांग के मलबे में दम घुटने और शरीर के ऊपर के हिस्से में चोटें लगने से हुई।
विज्ञापन


हाजीपुर गांव की आबादी के पूरब में धोबी घाट के नाम से पंचायती तालाब है। यह तालाब काफी दिनाें से सूखा हुआ है लेकिन तालाब में गहराई में निकलने वाली पीली मिट्टी को आसपास के ग्रामाें की महिलाएं मकानाें की छताें, दीवाराें और फर्श पर लेपन के लिए उचित मानती हैं।

बुधवार की सुबह हाजीपुर, खानपुर और मढै़यां गांव की कुछ बालिकाएं, महिलाएं और युवतियां पीली मिट्टी लेने के लिए अपने खुरपे और परात लेकर इसी धोबी घाट वाले पंचायती तालाब पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


कुछ महिलाएं तो ढांग के अलग के हिस्से से सूखी पीली मिट्टी खोद रही थीं जबकि हाजीपुर गांव की युवतियां ढांग के निचले और गहरे हिस्से से खुरपे के माध्यम से पीली मिट्टी की खुदाई कर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक सुबह लगभग साढ़े छह बजे अचानक तालाब की ढांग भर भराकर गिर गई और उसमें चार युवतियां तथा एक महिला दब गई। ढांग गिरते ही तालाब में बैठी अन्य महिलाआें ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाआें की आवाज पर सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए।

ग्रामीणाें ने प्रयास करके मलवा हटाकर पहले पिंकी और किरन को मलवे से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए बिलारी के सरकारी अस्पताल भेज दिया। यहां डाक्टराें ने देखते ही दोनाें को मृत घोषित कर दिया।

बाद में तीसरी युवती स्वाति को ढांग के मलबे से निकालकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया लेकिन उसे भी देखते ही डाक्टराें ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक तीनाें के सिर, गर्दन और सीने में मिट्टी के दबाव से चोटें आईं और ऊपर से मिट्टी में दबने की वजह से दम भी घुटा।

गिरी ढांग के मलवे में दबी रह गई चौथी युवती ममता को जब तक ग्रामीणाें ने मलवा हटाकर बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 100 नंबर डायल पुलिसकर्मी चौथी युवती के शव को तालाब से उठाकर ले गए और स्कूल में जाकर रख दिया।

ढांग मे दबकर जो महिला कल्लो पत्नी महावीर निवासी खानपुर घायल हुई थी उसे 108 एंबुलेंस से पहले तो बिलारी के अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल उपचार के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें