फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 1.80 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। कुंदरकी ब्लाॅक क्षेत्र में 1.80 करोड़ की लागत से चार सड़कें बनाई जाएंगी। इन सड़कों का बुधवार को भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बुधवार को कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम मधुपुरी से संभल मार्ग से मधुपुरी होते हुए इमरतपुर ऊधौ तक 320 मीटर सीसी रोड एवं नाली निर्माण स्वीकृत लागत 37.68 लाख और नगला हाशा से लाइठेर तक 560 मीटर सीसी रोड एवं नाली निर्माण स्वीकृत लागत 27.92 लाख इसके साथ ही नव निर्माण कार्य के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर हमीर से ग्राम ललवारा तक एक किलोमीटर सीसी रोड एवं नाली निर्माण स्वीकृत लागत 74.36 लाख और बकेनिया संपर्क मार्ग पर रतनपुर अड्डे से बकेनिया ग्राम तक 320 मीटर सीसी रोड एवं नाली निर्माण की स्वीकृत लागत 39.38 लाख की लागत की सड़कों को विधायक रामवीर सिंह ने ग्राम मधुपुरी एवं करनपुर चौराहा में भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाती हैं बल्कि व्यापार, रोजगार और सामाजिक विकास की रीढ़ होती हैं। जर्जर हो चुकी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। साथ ही आने जाने में सुविधा होगी और समय की बचत होगी। विधायक ने आगे कहा कि सड़क के माध्यम से गांवों व कस्बों में विकास पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप और बबलू जाटव, जेई मुकेश कुमार, प्रधान नंद किशोर सैनी, बृजेश लोधी, पिंटू, ऋषिपाल सिंह, विनीत, यादराम सिंह, खुर्शीद, गुड्डू सैनी, मोनू कश्यप, संजय दिवाकर, मुशाहिद अली, आकिल और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें