मुरादाबाद। शादी में दहेज की मांग करने के मामले में अदालत ने चार मुलजिमों को दोषी करार देते हुए एक-एक साल की सजा सुनाई है। अदालत ने चारों पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
कुंदरकी के सराय पंजू निवासी किशन लाल ने 24 सितंबर 2021 को संभल के नखासा थाना क्षेत्र के मिलक शाहपुर निवासी दीप नाथ, रवि नाथ, एलिस और लैमबेल नाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें किशन लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दीप नाथ के साथ तय की थी। शादी की तारीख नजदीक आने पर आरोपी बोलेरो की मांग करने लगे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। इस मामले की सुनवाई एसीजेएम0-6 अनुराधा शुक्ला की अदालत में चली। अदालत ने बुधवार को मुलजिम दीप नाथ, उसके भाई रवि, मां ऐलिस और और पिता लैमबेल नाथ को दोषी करार देते हुए एक-एक साल की सजा और तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।