फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अलग-अलग हादसों में महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम पहला हादसा नयागांव-अकबरपुर चैदरी मार्ग पर गढ़ी तिराहे के पास हुआ। गांव अकबरपुर चैदरी निवासी अलीरजा अपनी ईको कार से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सचिन निवासी गांव अकबरपुर चैदरी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
वहीं, दूसरा हादसा भी कांठ के गांव गढ़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। गढ़ी निवासी सचिन अपनी पत्नी आरती के साथ बाइक से ससुराल खूंटखेड़ा से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सचिन, उसकी पत्नी आरती और दूसरी बाइक चालक अमित कुमार घायल हो गए। आरती को नगर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि सचिन को परिजन इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए और अमित कुमार को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें