फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छात्र समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शनिवार को क्षेत्र में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छात्र सहित चार लोग घायल हो गए। नगर के मोहल्ला वार्ड एक निवासी छात्र अरुण कुमार शाम को कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए गया था, वहां पर बाइक खड़ी करने को लेकर उसका एक क्लीनिक संचालक से विवाद हो गया। आरोप है तो छात्र को क्लीनिक संचालक और उसके समर्थकों ने मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने घायल छात्र का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर गांव शरीफ नगर में घर के पास शुभकामनाओं की फ्लेक्सी लगाने का विरोध करने पर गांव के दिवेश को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दिनेश ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस में दिवेश का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। शरीफनगर में हुई मारपीट की अन्य घटना में जियाउल हक और उसका भाई शहाबुद्दीन घायल हो गया। दोनों भाइयों का मेडिकल कराया और जांच का आश्वासन दिया। मारपीट की एक अन्य घटना में ढकिया रहरा निवासी चंद्र किरन भी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि सभी घटनाओं की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें