फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। सड़क हादसे में घायल गांव मिलक कठेर निवासी मुख्तार अहमद (60) की शनिवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उनके बेटे मुमताज हुसैन ने 28 मई को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 27 मई की सुबह उनका पिता किसी कार्य से अपनी लूना से महमूदपुर माफी जा रहे थे। रास्ते में नगलिया मशकूला अड्डे के पास अपनी लूना खड़ी कर वह किसी का इंतजार कर रहे थे। तभी मैनाठेर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा था। बताया कि शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मुख्तार अहमद की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। अब परिजनों ने पुलिस से किसी भी कार्रवाई करने से मना कर दिया और शनिवार की शाम मृतक के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें