फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसआईआर कार्य की निगरानी को चार अधिकारी नियुक्त

Wed, 05 Nov 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। विधानसभा स्तरीय मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की निगरानी के लिए एसडीएम/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संत दास पंवार ने चार अधिकारियों को नियुक्त कर बूथ बांटें हैं।
विज्ञापन

कांठ विधानसभा के 419 बूथों के अंतर्गत नियुक्त चार अधिकारियों में से बूथ एक से 100 तक तहसीलदार राजकुमार सिंह, 101 से 209 तक खंड विकास अधिकारी छजलैट, 210 से 312 तक खंड शिक्षाधिकारी छजलैट शिवम गुप्ता और 313 से 419 तक चकबंदी अधिकारी तृतीय मुरादाबाद को नियुक्त किया गया है। यह सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों से किए जा रहे कार्य की निगरानी करेंगे। वहीं एसडीएम संत दास पंवार ने एसआईआर अभियान की सफलता के लिए सभी मतदाताओं से अपील करते हुए बीएलओ द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के अपना-अपना एक रंगी फोटोग्राफ जिसका बैकग्राउंड सफेद हो एसआईआर फार्म पर लगाने के लिए बीएलओ को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें