ठाकुरद्वारा। डीएम के आदेश पर खनन विभाग और राजस्व विभाग ने बृहस्पतिवार को देर शाम काशीपुर रोड पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। चार डंपरों को यूपी में बॉर्डर पर नो एंट्री समय में प्रवेश कर आते पकड़ा गया।
डीएम के आदेश है कि सुबह 6:00 से रात को 8:00 बजे तक डंपरों को यूपी क्षेत्र में प्रवेश न दिया जाए। इसके लिए बॉर्डर पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तैनात रहती है शिकायत मिली कि नो एंट्री समय में उत्तराखंड से अवैध खनन कर डंपर यूपी में आ रहे हैं। इस पर डीएम के आदेश पर खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह और तहसीलदार प्रवीण कुमार की टीम ने पुलिस के सहयोग से शाम करीब 6:00 बजे काशीपुर रोड पर नगर के अंबेडकर पार्क के पास अभियान चलाया।
खनन अधिकारी ने बताया कि अभियान में चार डंपर बिना परिवहन और रॉयल्टी के प्रतिबंधित समय में आ रहे थे। उनसे परिवहन, खनन रॉयल्टी के कागज मांगे गए। वे इसका प्रमाण नहीं दिखा सके। जिस पर चारों डंपर सील कर उन्हें मंडी समिति में खड़ा करवा दिया गया है। सील किए गए सील किए गए डंपर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिये गये है। थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव रतनपुर में भी अवैध मिट्टी खनन में दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सील किया गया है। खनन अधिकारी ने बताया कि आगे भी है कार्रवाई चलती रहेगी।