फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा-रुबेला के टीके लगने पर चार विद्यार्थियों हालत बिगड़ी

Wed, 05 Dec 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल के चंदौसी के नरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के मऊ अस्सू गांव में खसरा और रुबेला के टीकाकरण के दौरान चार बच्चों के हालत बिगड़ गई जिन्हें तत्काल चंदौसी संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।  
विज्ञापन


नरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की ग्राम पंचायत मऊ में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह करीब ग्यारह बजे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की टीम खसरा-रुबेला टीकाकरण करने पहुंची। 

तीन विद्यालयों के 191 बच्चों का टीकाकरण किया गया लेकिन इसी दौरान कक्षा आठ की छात्रा प्रियंका (14) पुत्री पप्पू सिंह को घबराहट होने लगी। इससे उसे चक्कर आने लगा। 
विज्ञापन


उसे देखकर श्रेय कुमार (14) पुत्र रामेश्वर, प्राची (12) पुत्री जबर सिंह व लक्ष्मी (13) पुत्री जोगराग की भी तबियत बिगड़ने लगी। सूचना पर नरौली के चिकित्सा अधीक्षक डा. विश्वास अग्रवाल व डा. अरशद अली मौके पर पहुंचे। 
Trending Videos
विज्ञापन

बच्चों को एंबुलेंस से चंदौसी सीएचसी लाया गया। सीएमओ के निर्देश पर चिकित्साधीक्षक डा. संतोष पटेल ने शहर के निजी चिकित्सक बालरोग विशेष डा. सलिल दीक्षित को भी बुला लिया गया। किसी को कोई समस्या नहीं थी लेकिन टीके लगने से यह सभी बच्चे घबरा गए थे। 

जिला प्रति रक्षण अधिकारी ने बताया कि ऐसा होता है कि कुछ बच्चे कोई दुर्घटना होने पर या किसी अपने को परेशानी में देखकर अधिक घबरा जाते हैं, चक्कर आने लगते है, ऐसा ही इन बच्चों के साथ हुआ है। वैसे किसी तरह की कोई अन्य समस्या नहीं है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें