फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 क्विंटल ई-कचरा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, मुरादाबाद के लोगों की जिंदगी में घोल रहे जहर

Thu, 28 Jan 2021 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस के लाख कोशिशों के बावजूद भी ई-कचरे के धंधेबाज बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली और एनसीआर से निकलने वाले ई-कचरे को मुरादाबाद में जलाकर लोगों की जिंदगी में जहर घोलने का सिलसिला जारी है। कटघर पुलिस ने 65 क्विंटल ई-कचरा बरामद किया है। जबकि चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद इनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन


ई-कचरे के कारोबारी दिल्ली से ई-कचरा ट्रक में लादकर मुरादाबाद तक पहुंच गए। ई-कचरे से भरा ट्रक कटघर क्षेत्र में साहिबाबाद में खड़ा कर लिया गया। यहां से ट्रक से ई-कचरा उतारकर दूसरे वाहनों में लादकर जलाने के लिए भेजा जाना था। उससे पहले ही पुलिस को किसी ने इसकी सूचना दे दी। अफसरों के आदेश पर कटघर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि ट्रक में करीब 65 क्विंटल ई-कचरा भरा है। जबकि मौके से चार आरोपी पकड़े गए हैं।

उन्होंने अपने नाम हसीब निवासी तिमरदास सराय तेलियों वाली मस्जिद थाना नखासा जनपद संभल, फैजान निवासी हिंदूपुरा खेड़ा पाखंड वाली गली थाना नखासा जनपद संभल, मोहम्मद शान निवासी असालतपुरा थाना गलशहीद और मोहम्मद सैफ निवासी एमपी तिराहा निकट चड्ढा सिनेमा थाना गलशहीद को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि चौथा आरोपी फुरकान निवासी असालतपुरा लंगडे़ की पुलिया थाना गलशहीद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में हसीब ट्रक चालक है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 269,270 आईपीसी और कूड़ा कचरा निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। जबकि ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है। बुधवार दोपहर बाद सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें