फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हत्या के प्रयास में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला पुलिस ने दुकानदार पर हमले और फायरिंग के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों पर हमला और फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप था।
विज्ञापन

आजादनगर निवासी मिठाई के दुकानदार असलम (55) का कहना है कि रविवार की दोपहर मोहल्ले के दबंग शादाब उर्फ कल्लन ने नोएडा में तैनात एक दरोगा की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर दबंग ने उसका गला पकड़ लिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। दुकानदार के साथ मारपीट भी की थी। कुछ देर बाद दबंग अपने समर्थकों को लेकर उसकी दुकान पर चढ़ आया और समर्थक तोड़फोड़ करने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद मझोला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी एक दबंगों ने फायरिंग की।
घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया लेकिन एक भागने में सफल हो गया। तीनों को मझोला पुलिस के हवाले कर दिया दिया था।
भागे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में शादाब उर्फ कल्लन, आसिफ, चांद और जमील शामिल हैं। थाना प्रभारी धनंजय सिंह का कहना है कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें