फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिवक्ता अरुण सिंह देशवाल ने हाईकोर्ट में ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक सादे समारोह में अमरोहा जिले के अधिवक्ता अरुण कुमार देशवाल ने न्यायमूर्ति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई। समारोह में अधिवक्ता के परिजन और रिश्तेदार भी मौजूद थे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनने वाले अरुण कुमार देशवाल अमरोहा जिले के पहली तहसील नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव कैलबकरी के रहने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने नौ अधिवक्ताओं की सूची सुप्रीम कोर्ट भेजी थी। इनमें हाईकोर्ट के अधिवक्ता अरुण कुमार देशवाल का नाम भी शामिल था। कॉलेजियम के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए नौ नए न्यायाधीश मनोनीत किए थे। सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अरुण कुमार देशवाल समेत अन्य लोगों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ लेते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इनमें साथियों के अलावा रिश्तेदार शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह में कपिल चिकारा, मनवीर सिंह चिकारा, सुरेंद्र चिकारा, शिवनाथ यादव, नरेंद्र सिंह, महाराज सिंह, देवेंद्र सिंह व संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें